भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कार्यसमिति की घोषणा - AKB NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कार्यसमिति की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने मंगलवार को।प्रेस वार्ता आयोजित कर पाकुड़ जिला भाजपा कार्यसमिति की घोषणा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि पाकुड़ जिला के सभी वर्गों को जोड़ कर जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है और आने वाले समय में भाजपा को इस नई ज़िला समिति से और भी मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष- बलराम दुबे, उपाध्यक्ष- दिलीप सिंह, खुदीराम साह, राजेन्द्र शेखर सिंह, हिसाबी राय, तपन मंडल व अमृत पांडे, महामंत्री विजय भगत व शीलारानी हेम्ब्रम, मंत्री रामचंद्र साह, जामु मरांडी, पार्वती देवी पासवान, जयसेन बेसरा, शिखा देवी व अरुण मरांडी, कोषाध्यक्ष तुहिन कांति शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, मीडिया सह प्रभारी असीम कुमार मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, सह प्रभारी संदीप भगत व सुमित रंजन।

मंडल अध्यक्षों की सूची : पाकुड़ नगर पंकज कुमार साह, गंधाईपुर मनोरंजन सरकार, नगरनवी अरुण चौधरी, दादपुर सदानंद रजवार, हिरणपुर कैलाश सिंह, लिट्टीपाड़ा शिव प्रसाद पहाड़िया आदि है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads