विधानसभा भवन निर्माण गड़बड़ी मामले में सचिव हर हाल में स्वयं उपस्थित हों - AKB NEWS

विधानसभा भवन निर्माण गड़बड़ी मामले में सचिव हर हाल में स्वयं उपस्थित हों

विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने नए विधानसभा भवन के निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार काे दाे दिसंबर तक अद्यतन रिपोर्ट के साथ समिति की बैठक में तलब किया है। समिति के अध्यक्ष दीपक बिरुआ ने बताया कि पिछले दिनाें समिति की हुई बैठक में भवन निर्माण सचिव ने स्वयं नहीं आकर संयुक्त सचिव को भेज दिया था। इस मामले काे समिति ने गंभीरतापूर्वक लिया है।

इसी वजह से उन्हें अंतिम मौका देते हुए 2 दिसंबर तक प्रतिवेदन के साथ हर हाल में बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दीपक बिरुआ ने बताया कि भवन निर्माण सचिव से नए विधानसभा भवन के निर्माण काे लेकर कई तरह की जानकारी मांगी गई है। उनसे यह पूछा गया है कि विधानसभा भवन निर्माण के लिए कबतक की अवधि तय की गई थी और कब निर्माण पूरा कर हैंडओवर किया गया। नए विधानसभा भवन के निर्माण से संबंधित प्राक्कलन काे रिवाइज क्याें किया गया, इसके लिए किस तरह का प्रावधान है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads