सोहराई पर्व पर सीएम ने खेती का महत्व बताया, बोंगा देवता से खुशहाली मांगी, गाेहाल पूजा कर बताया, घर-परिवार के लिए पशु कितने जरूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय यात्रा में गुरुवार को रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उनके साथ पिता शिबू सोरेन भी थे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले सीएम ने अपने चाचा लालू साेरेन काे श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों का हालचाल जाना। झालसा की ओर से अयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संविधान दिवस के बारे में ग्रामीणों काे जानकारी दी। शुक्रवार काे वे अपने दादा साेबरन साेरेन का 63वां शहादत दिवस मनाएंगे।
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार एक साल पूरा करने जा रही है। पूरा साल चुनौतियों भरा रहा। काेराेना के कारण कई काम नहीं हाे पाए, लेकिन उन्हें खुशी है कि लाेगाें के सहयोग से इस महामारी काे नियंत्रण करने में काफी हद तक सफलता मिली है। सरकार का ज्यादा फाेकस किसानाें और गांवाें पर है। ग्रामीणों का जीवनस्तर उठाने के लिए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया जा रहा है। उनकी सरकार के कार्यकाल में आम जनता काे परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें