कुछ सरकारों ने निजी हित में संविधान की मूल भावना पर किया कुठाराघात : भाजपा - AKB NEWS

कुछ सरकारों ने निजी हित में संविधान की मूल भावना पर किया कुठाराघात : भाजपा

प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस की ओर संकेत करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की कुछ सरकारों ने निजी हित में भारतीय संविधान की मूल भावना पर कुठाराघात किया है। इतिहास साक्षी है कि इन सरकारों ने कैसे लोकतांत्रिक मूल्यों को धाराशायी किया है। भारतीय संविधान में देश हित ही सर्वोपरि है। इस मूल भावना में ही सभी समस्याओं का समाधान है।

आज नई पीढ़ी को संविधान की महत्ता, इसकी विशेषताओं से परिचित कराना आवश्यक है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को साहू संबोधित कर रहे थे। मौके पर प्रदेश पदाधिकारी, महानगर भाजपा पदाधिकारी और पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पहले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। 

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, विधायक नवीन जायसवाल, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक आदि मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads