BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
festival
JHARKHAND
TOP STORIES
छठ बाजार सजा, आज से बढ़ेगी खरीदारों की भीड़, सप्लाई कम होने के कारण नारियल की कीमत पिछले साल से ज्यादा, मखाना का दाम भी इस वर्ष बढ़ा
दीपावली के खत्म होने के दो दिन के बाद छठ का बाजार पूरी तरह से सज चुका है। बकरी बाजार, डेली मार्केट, रातू रोड, बरियातू और कोकर आदि क्षेत्रों में लोगों ने छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। कुछ पूजन सामग्री के भाव पिछले से ज्यादा है। नारियल की आवक कम होने के कारण कीमत पिछले साल से 10 रुपए जयादा है। पिछले साल 400 रुपए किलो बिकने वाला मखाना इस साल 500 से 600 रुपए किलो बिक रहा है।
कर्नाटक और तमिलनाडु से कम नारियल की सप्लाई हो रही है। बकरी बाजार स्थित छठ पूजन सामग्री विक्रेता सतेंद्र लाल ने बताया कि दुमका और छत्तीसगढ़ से सूप और दौरे मंगाए गए हैं। इनकी कीमतें पिछले साल से 10 से 15 रुपए ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार से छठ का बाजार पूरी तरह से लगेगा। सोमवार को कुछ लोगों ने खरीदारी की।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें