एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन - AKB NEWS

एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

काली पूजा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेलबेरोई खेल मैदान में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी तथा जाम जोड़ी मुखिया प्रतिनिधि हराधन टुडू द्वारा किया गया। जिसमें 8 टीमों के बीच फाइनल मैच में राधामठ क्रिकेट टीम और भागुपाड़ा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें भागुपाड़ा टीम ने राधामाठ टीम को 8 विकेट से हराया।

उक्त कार्यक्रम में विजेता तथा उपविजेता टीम को युवा नेता मनोज गोस्वामी ने ट्रॉफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता ने कहा कि गांव में युवाओं के बीच खेल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है पर उक्त संसाधन की कमी के कारण यहां के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने सरकार से मांग किया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें सहयोग करें।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads