दिवाली से पहले नुनूडीह में खुल जाएगा आरएसपी काॅलेज का ऑफिस, डीसी की ओर से देर शाम बीबीएमकेयू प्रशासन को पत्र लिखा गया - AKB NEWS

दिवाली से पहले नुनूडीह में खुल जाएगा आरएसपी काॅलेज का ऑफिस, डीसी की ओर से देर शाम बीबीएमकेयू प्रशासन को पत्र लिखा गया

आरएसपी काॅलेज के पूछताछ और काउंसलिंग सेंटर का नुनूडीह में दिवाली के पहले उद्घाटन कर दिया जाएगा। डीसी की अध्यक्षता में बुधवार काे समाहरणाालय में हुई बैठक में यह तय किया गया। डीसी की ओर से देर शाम इस संबंध में बीबीएमकेयू प्रशासन को पत्र लिखा गया। विवि अब नुनूडीह स्थित जीएम बंगला में ऑफिस खाेलने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। मकसद है कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पूछताछ और अन्य कार्याें के लिए अपने विस क्षेत्र काे छाेड़कर बेलगड़िया स्थित काॅलेज के माैजूदा भवन में न जाना पड़े।

बैठक में बीसीसीएल के लाेदना क्षेत्र के जीएम, ईजे एरिया के जीएम, एस्टेट जीएम, झरिया के सीओ, विवि के सीसीडीसी डाॅ दिलीप गिरि, काॅलेज प्राचार्य डाॅ जेएन सिंह आदि शामिल हुए। बीसीसीएल की ओर से आरएसपी काॅलेज के लिए प्रस्तावित 13.55 एकड़ जमीन की सर्वे रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। पूरी जमीन का एनओसी आरएसपी काॅलेज को देने पर सहमति बनी थी। हालांकि उस जगह पर सिर्फ 8 एकड़ जमीन ही अतिक्रमण से मुक्त है। डीसी ने कहा कि पूरी जमीन से अतिक्रमण हटवाकर और फिर उसकी घेराबंदी कराके काॅलेज को उपलब्ध कराया जाए।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads