सामुदायिक पुस्तकालय के संचालन को लेकर किया गया कमेटी का गठन
मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सीकरपोसनी पंचायत के सियाटांड़ गांव में सामुदायिक पुस्तकालय हेतु, सामुदायिक भवन में ग्राम सभा आयोजित की गई। जिसमें पुस्तकालय निगरानी समिति का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सियाटांड़ गांव के ग्राम प्रधान चेरकू मंडल ने किया। पुस्तकालय निगरानी समिति में अध्यक्ष पद के लिए राजन मंडल, सचिव के लिए कमलेश मंडल एवं कोषाध्यक्ष के लिए अशोक मंडल का चयन किया गया।
वही इसके अलावा और 5 सदस्यों को भी निगरानी समिति में शामिल किया गया। बैठक में कर्माटांड़ ब्लॉक के बीपीआरओ नंदलाल सोरेन ने कहा कि पुस्तकालय गठन होने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेंगे।खासकर कंपटीशन तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष लाभ मिलगे। बैठक में आए सभी लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा यह बहुत अच्छी पहल है।
विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेंगे। बैठक में उपस्थित सीकरपोसनी पंचायत के पंचायत सचिव कृष्णा मंडल, युवा शक्ति क्लब के राजेश मंडल, संतोष मंडल, अशोक मंडल, विष्णु मंडल, जयराम मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सह भूत पूर्व मुखिया गणेश मुर्मू एवं सियाटांड गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें