जिला परिषद के 10 दुकानों के आवंटन को 18 तक आवेदन
जिला परिषद चाईबासा के आवासीय परिसर में माैजूद दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदनों की बिक्री 11 दिसंबर से हाेगी, वहीं आवेदनों काे जमा लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर की दाेपहर दाे बजे तक है। मासिक किराया के आधार पर एक-एक दुकान के लिए सुरक्षित जमा राशि पांच लाख से एक लाख रुपए तक रखी गई है। आवंटन काे लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह जिले के डीडीसी संदीप बख्शी ने सूचना जारी की है।
आवेदन पत्राें की बिक्री जिला परिषद कार्यालय से हाेगी। बता दें कि विपणी भवन के ग्राउंड फ्लाेर के जी टू का मासिक किराया 1680 रुपए रखा गया है। जाे एसटी के लिए आरक्षित है व पांच लाख रुपए की सुरक्षित जमा राशि की मांगा की गई है। इसी तरह ग्राउंड फ्लोर के जी 11 अनारक्षित है, जिसका किराया 1680 रुपए और सुरक्षित जमा राशि पांच लाख है।
इसी प्रकार फर्स्ट फ्लोर एफ 2 एसटी मासिक किराया 1680 रुपए और सुरक्षित जमा राशि तीन लाख रुपए, एफ 6 एसटी के लिए रिजर्व और तीन लाख का सुरक्षित जमा राशि, एफ 7 अनारक्षित और तीन लाख रुपए सुरक्षित जमा राशि है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें