25 हाथियों ने तीन घंटे तक छह मकानों काे किया ध्वस्त, घर में रखे अनाज खाए - AKB NEWS

25 हाथियों ने तीन घंटे तक छह मकानों काे किया ध्वस्त, घर में रखे अनाज खाए

जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बेलपोसी गांव के नीचे टोला में 25 हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई है। छह मकानों को क्षति पहुंचने के साथ ही घर में रखे कई क्विंटल चावल व धान को चट कर दिया। वहीं दीवार ढहने से घर में रखे साइकिल व बर्तनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना रविवार तड़के 3 से 4 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तड़के तीन बजे 25 हाथियों के झुंड ने सोनापोसी जंगल से निकल कर बेलपोसी गांव के नीचे टोला मे प्रवेश किया और पहले सब्जियों के फसलों को पूरी तरह से रौंद कर नष्ट कर दिया।

फिर झुंड ने घरों में आक्रमण कर मकानों को ध्वस्त करते हुए घर में रखे चावल व धान को चट कर दिया। एक के बाद एक चार घरों के दीवारों को तोड़ कर घर मे रखे अनाजों को चट कर गया। मकान का दीवार गिरने से मकान में रखी साइकिल दब कर टूट गई वहीं दीवार से दाब कर दो बकरी की भी मौत हो गई। तीन घंटे तक हाथियों की झुंड ने जम कर उत्पात मचाया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद टीना पीट कर तथा मशाल जला कर हाथियों को कुदाहातु जंगल की ओर खदेड़ने मे सफल हुए। तब तक सुबह हो चुकी थी। पंचायत के मुखिया राई भूमिज ने बताया की इसकी सूचना वैन विभाग को देने के लिए फोन किया गया मगर किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।

इनकाे हुआ नुकसान

अर्जुन केराई-2 क्विंटल चावल, धान 6 क्विंटल और मकान क्षतिग्रस्त, मंगल सिंह केराई-चावल 1 क्विंटल, धान 3 क्विंटल, एक साइकिल व घर की दीवार, देमू केराई-घर को तोड़ा, दीवार से दाब कर दो बकरी मर गई। इसी तरह और भी कुछ मकानों को क्षति पहुंची है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads