पूर्वी सिंहभूम के 11 प्रखंड के 55 राशन डीलर को शोकाज
पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंड के 55 राशन डीलर को आधार कार्ड लिंक करने में पीछे रहने पर जिला प्रशासन ने बुधवार को शोकाज जारी किया है। डीडीसी परमेश्वर भगत ने बुधवार को सभी जिला आपूर्ति और एसओआर के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिया। उन्होंने जनवरी तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का निर्देश दिया, नहीं तो राशन डीलर का निबंधन रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कर पाए हैं, उन्हें अंतिम बार मौका दिया गया है। जनवरी तक आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं।
उन्होंने राशन डीलर को भी निर्देश दिया कि सभी कार्ड को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड लिंक करने में सफल रहें, वरना जो कार्ड लिंक नहीं कर पाए तो माना जाएगा कि राशन डीलर वैसे कार्ड का फर्जीवाड़ा करने के लिए कार्ड बनाए थे।
ऐसे में राशन डीलर पर फर्जीवाड़ा व कालाबाजारी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए राशन डीलर को आधार कार्ड लिंक करने में मदद करने का निर्देश दिया गया है। आधार कार्ड से लिंक करने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ डीलर को भी सहूलियत होगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें