BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती किसानों संग मनाएंगे भाजपाई, शामिल होंगे पूर्व सीएम व सांसद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को भाजपा महानगर किसानों के बीच मनाएगा। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया पीएम किसान संवाद कार्यक्रम के मद्देनजर महानगर अंतर्गत दो स्थानों पर किसानों की उपस्थिति में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद का प्रसारण किया जाएगा।
कमलपुर मंडल अंतर्गत हाट बाजार मैदान, बड़ा सुसनी में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद विद्युतवरण महतो किसानों संग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, पोटका अंतर्गत पोटका चौक मैदान में पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहेंगे। किसानाें के बीच मोदी सरकार के छह वर्षों के लाभ व प्रयासों की चर्चा होगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें