BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
स्वाभिमान पार्टी की किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
किसान आंदोलन के समर्थन में स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रभात महाराजा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ एक दिवसीय उपवास परसुडीह स्थित सरजामदा पंचायत में किया गया। प्रभात महाराजा ने बताया किसानों को न्याय दिया जाए, आर्थिक न्याय और लॉकडाउन को पूर्णत: समाप्त किया जाना चाहिए।
उपवास में प्रदेश के संगठन प्रभारी रामनाथ दास गांधी, महानगर महामंत्री दिलीप दास, परमानंद पात्री उर्फ देवा, मुनीराम मछुवा, बुधनी केसरी, वंदना दास, सावित्री लोहार, डोमनी माछुवा, बसंती मछुवा, नंदिनी पात्रो, स्नेहा कर्मकार, अंजलि मुखर्जी, परितोष दास भी बैठे हैं। ग्रामीणों ने तय किया कि आंदोलन के तहत हर दिन कम से कम 11 लोग एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें