संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 15 से इंटरव्यू, विषयवार कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित की जाएगी - AKB NEWS

संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 15 से इंटरव्यू, विषयवार कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित की जाएगी

बीबीएमकेयू के अधीन संचालित धनबाद व बोकारो के अंगीभूत काॅलेजों ने संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अगले साल जनवरी में इंटरव्यू लेने की घोषणा की है। विवि प्रशासन के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 जनवरी से विवि परिसर में शुरू होगी। विषयवार कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विषय के साक्षात्कार से एक दिन पूर्व विवि प्रशासन की ओर से जारी प्रपत्र में जानकारी भरते हुए सभी प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना होगा। इस साक्षात्कार में 22 नवंबर 2018 के बाद जिन लोगों ने नेट, स्लेट की परीक्षा पास अथवा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हो, वे शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार में सभी मूल प्रमाण पत्र का होना जरूरी

आवेदन के साथ समर्पित सभी प्रमाण पत्र की मूल प्रति (प्रमाण पत्र, अंक पत्र, शोध पत्र आदि) की तीन काॅपी में, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज का तीन फोटो, आवासीय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads