मनरेगा की विभिन्न याेजनाओं की भी समीक्षा की गई, पीएम आवास देने के लिए 7 दिनाें में जमीन चिह्नित कर साैंपें रिपाेर्ट- डीसी - AKB NEWS

मनरेगा की विभिन्न याेजनाओं की भी समीक्षा की गई, पीएम आवास देने के लिए 7 दिनाें में जमीन चिह्नित कर साैंपें रिपाेर्ट- डीसी

डीसी उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें डीसी ने भूमिहीनाें काे भी पीएम आवास याेजना का लाभ देने के लिए सभी सीओ काे अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि 7 दिनाें में जमीन चिह्नित कर जिला प्रशासन काे रिपाेर्ट साैंपें। बैठक में मनरेगा की विभिन्न याेजनाओं की भी समीक्षा की गई।

डीसी ने कहा कि मनरेगा में अधिक-से-अधिक लोगों को रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। यह तभी संभव है, जब सभी पंचायतों में योजनाएं क्रियान्वित हाेंगी। मनरेगा में कई नई-नई योजनाएं आई हैं। जनवरी 2021 में टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा प्रखंड में विभिन्न याेजनाओं का निरीक्षण करेंगे। बैठक में डीडीसी दशरथ चंद्र दास, एनईपी निदेशक इंदु रानी, सभी बीडीओ-सीओ माैजूद थे।

मैनडेज बढ़ाने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

डीसी ने सभी बीडीओ काे निर्देश दिया कि मैनडेज बढ़ाने के लिए रोजगार सेवकों को कैंप लगाकर जागरूकता अभियान चलाएं। समीक्षा के दौरान उन्हाेंने सभी प्रखंडाें में मैनेडेज प्रतिशत बढ़ाने काे कहा।

दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

सिंदरी स्थित एफसीआई और हर्ल कंपनी की लीज वाली जमीन के दाखिल-खारिज पर भी बैठक में चर्चा हुई। अपर समाहर्ता एसएन राम ने बताया कि डीसी ने बलियापुर और झरिया सीओ काे दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads