24 तक शाैचालय नहीं बना ताे 25 से बंद हाे जाएगा 4 स्कूल प्रभारियाें का वेतन - AKB NEWS

24 तक शाैचालय नहीं बना ताे 25 से बंद हाे जाएगा 4 स्कूल प्रभारियाें का वेतन

शाैचालय निर्माण पूरा नहीं करने काे लेकर चार स्कूलाें के प्रभारी प्रधानाध्यापकाें काे वेतन बंद करने की चेतावनी दी गई है। डीईओ प्रबला खेस ने बीआरसी से शाैचालय निर्माण काे प्रमाणित करते हुए रिपाेर्ट भी तलब की है। डीईओ ने बताया कि कनीय अभियंताओं ने कहा है कि स्कूल प्रभारियाें की लापरवाही के कारण शाैचालय निर्माण में कई महीनाें से प्रगति नहीं है।

इस कारण शाैचालय निर्माण का लक्ष्य भी पूरा नहीं हाे पा रहा है। यह खेद का विषय है और उच्चाधिकारियाें के आदेश की अवहेलना भी है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुगमा निरसा में वर्ष 2015-16 काे ही 66 हजार रुपए एक दिव्यांग शाैचालय के लिए भेजे गए थे, जिसकी फिनिसिंग बाकी है।

इसी स्कूल में दाे अन्य शाैचालय भी बनने के लिए वर्ष 2017-18 में 1 लाख 32 हजार रुपए भेजे गए थे, जिसमें भी फिनिसिंग कार्य बाकी है। वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माेहली टाेला टुंडी में 2017-18 में एक दिव्यांग शाैचालय के लिए 66 हजार रुपए गए थे। जबकि मध्य विद्यालय झारूडीह में वर्ष 2015-16 में एक बालिका शाैचालय के लिए 66 हजार रुपए भेजे गए थे।

इन दाेनाें स्कूलाें में निर्माण अबतक अधूरा है। डीईओ ने चेतावनी दी है कि 24 दिसंबर तक शाैचालय निर्माण पूरा नहीं हुआ ताे 25 से संबिंधित प्रभारियाें के वेतन/मानदेय बंद हाे जाएगा। मध्य विद्यालय झारूडीह में शाैचालय निर्माण की जिम्मेवारी तत्कालीन प्रभारी हरेंद्र गुप्ता काे दी गई थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads