पत्थरों के बीच से युवक का शव बरामद, 29 नवंबर से था लापता; 5 दिन पहले मिली थी बाइक - AKB NEWS

पत्थरों के बीच से युवक का शव बरामद, 29 नवंबर से था लापता; 5 दिन पहले मिली थी बाइक

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित नरसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। शव गांव के पास एक पहाड़ के ऊपर पत्थरों के बीच छिपा दिया गया था। शव पूरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। युवक 29 नवंबर से ही लापता था। 5 दिन पूर्व युवक की बाइक और मोबाइल बरामद होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका पर एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस गांव के ही 7 लोगों को थाना में लाकर पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार, युवक मंडे गोप (30) 29 नवंबर को अपनी बाइक से बाजार गया था। इसके बाद से वो वापस घर नहीं लौटा। मंडे गोप की शादी हो चुकी है। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 1 दिसंबर को युवक की बहन ने थाना में इसकी सूचना दी। 2 दिसंबर को पुलिस गांव पहुंची और जांच में जुट गई। इसी दौरान बाजार से कुछ आगे मंडे गोप की बाइक और उसका मोबाइल बरामद किया गया।

बहन ने भाई की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए 3 दिसंबर को थाना में एफआईआर दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए सोमवार को उस पहाड़ तक जा पहुंची, जहां से मंडे गोप का शव बरामद किया गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads