भारत में तंबाकू उपयोग करने वालों की संख्या 35 प्रतिशत - AKB NEWS

भारत में तंबाकू उपयोग करने वालों की संख्या 35 प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डाॅ. आरएन झा की अध्यक्षता में शनिवार को सभागार कक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभय द्विवेदी, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के सचिव, पारा लीगल वोलेंटियर्स ने भाग लिया।

सिविल सर्जन ने सभी प्रतिभागियों को सभी तरह की बैठकों में तंबाकू नियंत्रण पर कम से कम एक बार चर्चा कर लोगों को इसके दुष्प्रभाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास करने का अनुरोध किया। जिला नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी डॉ. अरविंद कुमार लाल ने जिले में चल रहे सात दिवसीय तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी, कहा- भारत में तंबाकू उपयोग करने वालों की संख्या 35% है। 

हमारे आज के प्रयास से ही कल का युवा भयानक आदत से मुक्ति पा सकते हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads