बिल्ला पर फायरिंग मामले में जमानत पर घाघीडीह जेल से बाहर निकले मुखे
सीतारामडेरा की हरिजन बस्ती में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला पर फायरिंग मामले के अारोपी गुरमुख सिंह मुखे जमानत मिलने पर शनिवार की शाम पांच बजे घाघीडीह जेल से बाहर आ गए। सीजीपीसी के प्रधान समेत तमाम पदाधिकारियों व सिख समाज के लोगों ने स्वागत किया।
\ वहां से वे गोलपहाड़ी गुरुद्वारा पहुंचे और वाहेगुरु का शुकराना करने के लिए अरदास में शामिल हुए। मत्था टेकने के बाद मुखे सीजीपीसी कार्यालय आए और यहां के बाद अपने घर डिमना गए। मुखे ने पत्रकारों को बताया उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था।
उन्हें जिस मामले में फंसाया गया था, उससे कोई लेना-देना नहीं था। जिन लोगों ने उनको जेल भेजवाने का काम किया, उनको भगवान सदबुद्धि दे। घटना क्यों घटी इसका मूल कारण समाज को जानने की आवश्यकता है। मेरी बिल्ला और अन्य किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें