4022 सैंपल की जांच में मिले 35 नए मरीज - AKB NEWS

4022 सैंपल की जांच में मिले 35 नए मरीज

पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को 4022 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 35 नए मरीज मिले। जिले में कुल संक्रमिताें की संख्या 17295 हो गई है। दूसरी ओर, शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 29 मरीज ठीक होकर घर गए। इस तरह से जिले के 16695 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 226 है। शनिवार को जो नए मरीज मिले हैं, उसमें 23 शहरी शहरी क्षेत्र के और 12 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। वहीं, 14वें दिन भी किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अब तक कोरोना से 374 मरीजों की मौत हो चुकी है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads