टाटा स्टील के कर्मचारी एक जनवरी से फिर ले सकेंगे एलटीसी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 36 हजार रुपए तक टैक्स में छूट दी गई - AKB NEWS

टाटा स्टील के कर्मचारी एक जनवरी से फिर ले सकेंगे एलटीसी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 36 हजार रुपए तक टैक्स में छूट दी गई

टाटा स्टील के कर्मचारी और अधिकारी वर्ष 2020 और वर्ष 2021 का एक जनवरी से एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेसन) ले सकेंगे। इसके लिए 21 दिसंबर यानी सोमवार से आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में कंपनी के वीपी एचआरएम की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि एक जनवरी, 2021 से सभी लोगों को एलटीसी का लाभ मिलने लगेगा। सर्कुलर में कहा गया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) के मुताबिक, एलटीसी के पैसे पर इनकम टैक्स की छूट दी जाएगी। इसके अनुसार 36 हजार रुपए तक टैक्स में छूट दी गई है।

कर्मचारियों को मान्य एलटीसी के रूप में दोनों तरफ के किराए पर प्रति व्यक्ति अधिकतम 36 हजार रुपए नगद भत्ते के भुगतान पर आयकर छूट का लाभ मिलेगा। चार सदस्यों के परिवार पर अधिकतम छूट 1.44 लाख रुपए दी गई है। इसके तहत कर्मचारियों को एलटीसी किराया राशि का तीन गुना उन वस्तुओं या सेवाओं की खरीद पर करना होगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads