BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहन होंगे महंगे, बढ़ी कीमत एक जनवरी से लागू, ट्रक व अन्य कॉमर्शियल वाहनों में मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी
टाटा मोटर्स एक जनवरी से कॉमर्शियल व्हीकल के दाम में वृद्धि करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि कलपुर्जे व कच्चे सामान की मूल्य वृद्धि के साथ ही इनपुट काॅस्ट बढ़ने और बीएस सिक्स वाहनों की गुणवत्ता बढ़ाने से उत्पादन मूल्य में वृद्धि हो गई है, ऐसे में वाहनों की मूल्य वृद्धि की जा रही है।
ट्रक व अन्य कॉमर्शियल वाहनों में मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। यह वेरीएंट, माॅडल और फ्यूल टाइप पर आधारित है। कंपनी ने ग्राहकों को बाजार के मुताबिक बेहतर गुणवत्ता और कम मूल्य में वाहन उपलब्ध कराने की बात कही है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें