साइबर क्राइम- फर्जी खाते खोलने वाले 4 धराए - AKB NEWS

साइबर क्राइम- फर्जी खाते खोलने वाले 4 धराए

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक में खाते खोलकर साइबर क्रिमिनलों को सौंप देनेवाले चार लोगों को पकड़ा है। यूको बैंक की मैथन शाखा के प्रबंधक अभय विकास ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी।

पुलिस ने निरसा न्यू-भमाल निवासी सतीश यादव, जमुई के रमेश कुमार उर्फ ललन यादव, उसकी पत्नी कुमारधुबी उड़ियाधोड़ा की पूनम कुमारी उर्फ अनिता कुमारी और पीठाकियारी के संदीप कुमार उर्फ रवि कुमार यादव को पकड़ लिया। उनके पास से फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड, लैपटॉप, थंब मशीन, दो मोबाइल, पासबुक, चेक बुक और 6 एटीएम कार्ड बरामद किए गए।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads