BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
आंगनबाड़ी कर्मचारी व पाेषण सखी बड़ी इमारत की नींव- पूर्णिमा सिंह
भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले शनिवार काे झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ का जिला सम्मेलन धैया में हुआ। अध्यक्षता पोषण सखी संघ की जिलाध्यक्ष रूबी खातून ने की। मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पाेषण सखी बड़े इमारत की नींव हैं। वे अपनी मांगें सरकार के सामने रखें।
विशिष्ट अतिथि बैभव सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी व पाेषण सखी की जायज मांगाें काे सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस दाैरान जिला कार्य समिति का गठन किया गया। इसमें सोनी पासवान को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
मौके पर विद्यासागर मंडल, विकास पासवान, परवेज अली, आशा देवी, रिंकू देवी, हिना, अनीता, आरती, रंजन कुमार रजक आदि माैजूद थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें