एलबीएसएम कॉलेज के 70 लाख से जीर्णोद्धार और 60 लाख रुपए से सामान की खरीदारी पर चर्चा - AKB NEWS

एलबीएसएम कॉलेज के 70 लाख से जीर्णोद्धार और 60 लाख रुपए से सामान की खरीदारी पर चर्चा

एलबीएसएम कॉलेज में रूसा के तहत बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में दाेपहर एक से शाम चार बजे तक हुई। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने सभी सदस्याें का स्वागत करते हुए रूसा के तहत बोर्ड के कर्तव्य, भूमिका और दो करोड़ रुपए के तहत प्राथमिकता के आधार पर 70 लाख से नवनिर्माण, 70 लाख से जीर्णोद्धार व 60 लाख की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी नियमानुसार करने पर विस्तृत चर्चा की।

सदस्य के रूप में विमल जालान, राजकुमार सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, हसन इमाम, संजय, डॉ. संचिता, सौरभ वर्मा आदि ने ऑफ़लाइन तथा डॉ. एचपी शुक्ला व पुरुषोत्तम प्रसाद ऑनलाइन एप के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में नवनिर्माण में साइकिल/बाइक स्टैंड, गर्ल्स और ब्वॉयज कॉमन रूम, नॉन टीचिंग स्टाफ रूम, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट, गार्ड रूम, मुख्य द्वार के निकट गार्ड बाथरूम, इंडोर गेम के सामान आदि की खरीदारी पर निर्णय लिया गया।

महाविद्यालय को संसाधनों से युक्त कर अच्छा ग्रेड दिलाने, ओटोनॉमस बनाने के लिए प्रयास हेतु महाविद्यालय से निकट सरकारी जमीन के अधिग्रहण के लिए उपायुक्त से मिलने पर विचार किया गया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads