भारत बंद के कारण यूनिवर्सिटी 8 दिसंबर की परीक्षा अब 24 दिसंबर को लेगी - AKB NEWS

भारत बंद के कारण यूनिवर्सिटी 8 दिसंबर की परीक्षा अब 24 दिसंबर को लेगी

किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (DSPMU)ने अपनी परीक्षा स्थगित कर दी है। आठ दिसंबर को यहां दो सिटिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा होनी थी। ये परीक्षा विज्ञान के सेमेस्टर टू और सेमेस्टर फोर की थी।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग की ओर से इसकी सूचना सभी छात्रों को दे दी गई है। विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आठ तारीख को होने वाली परीक्षा अब 24 दिसंबर को दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आते हैं। ऐसे में किसी की भी परीक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए।

नहीं टलेगा सीनेट का चुनाव

हालांकि आठ दिसंबर को होने वाले सीनेट के चुनाव में किसी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है। ये अपने निर्धारित समय पर ही होगा। 3 पदों के लिए मैदान में कुल 5 उम्मीदवार खड़े हैं। टीचिंग और नन टीचिंग स्टाफ की ओर से उम्मीदवार मैदान में खड़े थे। नन टीचिंग से उदय प्रसाद और संतोष कुमार दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। टीचिंग स्टाफ से आर्ट्स की ओर से सिर्फ अभय सागर मैदान में उतरे हैं जो निर्विरोध विजय घोषित किए जाएंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads