साइबर ठगी में तीन सगे भाई समेत 9 गिरफ्तार, 10 मोबाइल हुए जब्त
साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बेंगाबाद और गांडेय में छापामारी कर 9 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में से 8 बेंगाबाद और एक गांडेय थाना क्षेत्र के हैं। यह जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस हरीश बिन जहां ने रविवार को एसपी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान उनके साथ साइबर अपराधी डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और साइबर थाना प्रभारी सुरेश मंडल भी मौजूद थे।
कहा कि पकड़े गए अपराधी संजय पंडित और अजय पंडित पिता फाल्गुनी पंडित और अजय पंडित और अशोक पंडित पिता किशोर पंडित सभी लुप्पी, विकी मंडल पिता हरिहर मंडल, रंजीत पिता गंगा सोनार, मुकेश मंडल, शिबू रवानी पिता नेपाली रामानी और उदय मंडल पिता मनोज मंडल रकसकुटो थाना गांडेय निवासी हैं। संजय पंडित, अजय पंडित और अशोक पंडित सगे भाई हैं।
गिरफ्तार आरोपी अजय पंडित व संजय पंडित सीएचपी संचालक भी हैं
बताया जाता है कि सीएसपी संचालक मोबाइल बनाता था। उनमें से संजय कुमार पंडित और अजय कुमार पंडित सीएसपी का भी संचालन करते थे। साथ ही मोबाइल फोन बनाने व सीम बेचने का भी काम करते थे। ये अपराधी साइबर अपराध के लिए सीएसपी का दुरुपयोग करते थे। साथ ही वॉयलेट आईडी का आदान-प्रदान कर विभिन्न माध्यमों से रिचार्ज, एटीएम से निकासी, सीरियल, विशिंग, ऑल ऑफ फॉर्म एप के माध्यम से लिंक भेजकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।
रंजीत सोनार, मोबाइल चोरी करने का भी काम करता था। उसने चोरी के कई फोन मुकेश मंडल को उपलब्ध कराया था। जिससे मुकेश साइबर अपराध को अंजाम दिया करता था। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी जब्त हुआ है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें