किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस अशाेक माेदी, शिव प्रकाश शर्मा व सावरमल अग्रवाल के बीच होगा मुकाबला
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार काे नामांकन वापसी का दिन था। लेकिन मैदान में खड़े तीनाें प्रत्याशियाें सोनारी के अशोक मोदी, मानगो के शिव प्रकाश शर्मा व साकची से सावरमल अग्रवाल ने नामांकन वापस नहीं लिया है। इससे यह तय हाे गया है कि चुनाव इन तीनाें के बीच ही हाेगा।
चुनाव बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में 22 दिसंबर की सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक होगा। इसी दिन मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। वहीं, चुनाव मैदान में खड़े तीनाें प्रत्याशियाें ने अपने-अपने जीत का दावा करते हुए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस चुनाव में समाज के करीब 600 सदस्य हिस्सा लेंगे। इस सदस्याें से संपर्क के लिए तीनाें प्रत्याशी साेशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमाें का सहारा लें रहे हैं ताकि वे इन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समझा पाएं।
समाज के लाेगाें का मिल रहा सहयाेग: सावरमल अग्रवाल
सावरमल अग्रवाल ने कहा-जीतने केे बाद मेरा पूरा फाेकस समाज के विकास पर हाेगा। शिक्षा, स्वस्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम के लिए हम सभी काे साथ लेकर अागे बढ़ेंगे। मैं विकासवादी साेच का व्यक्ति हूं। इसलिए संगठनाें काे अधिक रचनात्मक बनाने की दिशा में काम करूंगा। समाज काे जाेड़ने का काम किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में करूंगा सबसे बेहतर कार्य : शिव प्रकाश शर्मा
शिव प्रकार शर्मा ने कहा-शिक्षा वह माध्यम है, जाे समाज काे विकसित बनाता है। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि इससे पहले संगठन काे चलाने वालाें ने इस दिशा में कुछ ज्यादा नहीं किया। मैं इस दिशा में काम करूंगा। मारवाड़ी समाज का एक बड़ा निजी स्कूल खाेलना मेरा सपना है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
संगठन में विकास के लिए युवाओं काे जोड़ूगा: अशाेक माेदी
किसी भी संगठन के विकास में युवा मुख्य भूमिका निभाते हैं। अगर इस चुनाव में मैं जीतता हूं ताे अधिक से अधिक युवाओं काे जाेड़ा जाएगा। इसके साथ ही संगठन समाज सेवा की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं संगठन से लंबे समय से जुड़ा रहा हूं और लाेगाें का प्यार भी मिलता रहा है। आगे भी विकास कार्य करता रहूंगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें