प्राइवेट स्कूल में एमपीएस और सेकेंड्री अर्बन स्कूल केटेगरी में उर्दू टाउन उवि को पुरस्कार - AKB NEWS

प्राइवेट स्कूल में एमपीएस और सेकेंड्री अर्बन स्कूल केटेगरी में उर्दू टाउन उवि को पुरस्कार

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना 2019-20 के तहत राज्यभर में विभिन्न केटेगरी में चयनित जिले के 22 स्कूलों को गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जिला स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अरवा राजकमल ने चयनित सभी विद्यालयों को के प्राचार्य, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सचिव और विद्यालय में कार्यरत बाल संसद के स्वच्छता मंत्री के रूप में अपना योगदान देने वाले स्कूली बच्चों को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

डीसी अरवा राजकमल ने चयनित स्कूलों को एक-एक लाख की राशि भी सम्मान के रूप में देने की बात कही। इस दौरान रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए पूरे झारखंड में चयनित 119 विद्यालयों में से 22 स्कूल इसी जिले के हैं। संख्या के हिसाब से पुरस्कार पाने वाला यह दूसरा जिला है।

101 स्कूलों में पानी की सुविधा, 64 स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था नहीं : सर्वे

डीसी ने कहा- पश्चिमी सिंहभूम जिले के 101 स्कूलों में अब तक पानी की सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जबकि 64 स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं रहने के कारण छात्राएं या तो स्कूल छोड़ रही हैं अथवा स्कूल जाना ही नहीं चाहती। इस कमी को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। जिले में कराए गए सर्वे में ये बातें सामने आई हैं।

समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, सहायक जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित मुखर्जी, सहायक अभियंता उमेश सिन्हा सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मी एवं चयनित 22 विद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बाल संसद की स्वच्छता मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे बच्चे उपस्थित थे।

चक्रधरपुर के दो स्कूलों को पुरस्कार

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना 2019 - 20 के लिए सरकारी एवं निजी विद्यालयों का सर्वेक्षण किया गया। विद्यालयों को 9(नौ) कैटेगरी में बांट कर सर्वेक्षण किया गया, जिसमें नौवां केटेगरी प्राइवेट स्कूलों का था। इस कैटेगरी में पूरे जिले में केवल एक मात्र विद्यालय मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया को स्वच्छ विद्यालय के रूप में चयनित किया गया।

सबकी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचे

स्कूल के इस उपलब्धि में स्कूल कमेटी, शिक्षकों, स्टाफ समेत विद्यार्थियों की मेहनत शामिल है। सबके योगदान से ही हम इस मुकाम पर पहुंच सके हैं। - मो. हसनैन आलम, प्रिंसिपल, उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads