स्वच्छ होटल के रूप में शिफा मेनर, हॉस्पिटल श्रेणी में सदर अस्पताल का चयन
चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जावेद हुसैन (भा.प्र.से) एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष डोमा मिंज के संयुक्त अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ प्रतिष्ठान स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वच्छ होटल,स्वच्छ अस्पताल,स्वच्छ विद्यालय,स्वच्छ मार्केट परिसर,स्वच्छ आरडब्ल्यूए तथा कोविड-19 के दौरान सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के जागरूकता हेतु “मैं हूं स्वच्छाग्रही” कैंपेन की शुरुआत की गई।
इस सम्मान समारोह में नगर परिषद क्षेत्र के चाईबासा की स्वच्छ होटल के रूप में शिफा मेनर, स्वच्छ अस्पताल-सदर अस्पताल, स्वच्छ मार्केट-अपना बाजार, स्वच्छ स्कूल-पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं स्वच्छ आरडब्लूए-पद्मावती इनक्लेव को चयनित किया गया। इस मौके पर चाईबासा नगर परिषद के नगर प्रबंधक ज्योति पुंज एवं नगर परिषद कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें