दुकानों में उपयोग हो रहे थे घरेलू सिलेंडर, प्रशासन ने किया जब्त
कलेक्टर के निर्देशन एवं एसडीएम डीपी द्विवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य अधिकारियों ने राजनगर और खजुराहो की मिष्ठान एवं खानपान की दुकानों पर निरीक्षण किया। दुकानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग होने पर उन्हें जब्त किया गया।
जिला खाद्य निरीक्षण संतोष तिवारी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजनगर ऋषि शर्मा ने अपने विभागीय अमले के साथ राजनगर तथा खजुराहो की दर्जन भर से अधिक दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खाद्य दुकानों एवं रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर उपयाेग होते पाए, जिनकी जब्ती की कार्रवाई की।
जांच दल ने दुकानों से जब्त कर सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए, वहीं संबंधित दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
खाद्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अनेक दुकानदार अपनी दुकानों में उपयोग हो रहे घरेलू सिलेंडरों को निकाल कर छिपाते नजर आए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें