इंजीनियर बनने के बाद रांची में रहकर गुजरात के लोगों से करता था ठगी, दोस्तों के साथ बनाया था गिरोह, गिरफ्तार - AKB NEWS

इंजीनियर बनने के बाद रांची में रहकर गुजरात के लोगों से करता था ठगी, दोस्तों के साथ बनाया था गिरोह, गिरफ्तार

दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची में रहकर फोन से गुजरात में रहने वाले लोगों को ठगने वाले सरगना समेत 6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना अमित कुमार राम के अलावा रवि कुमार मंडल, कंचन मंडल, विष्णु कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल और सलीम अंसारी शामिल हैं।

सभी जामताड़ा के रहने वाले हैं। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि रांची में रहने वाले गिरोह का नेतृत्व अमित राम कर रहा था। अमित दिल्ली से भी साइबर ठगी के मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि करोड़ों रुपए की ठगी की है। ऐसे में रांची पुलिस इनकम टैक्स व इडी से गिरफ्तार अपराधियों के संपत्ति का जांच कराएगी। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के संपत्ति की जांच के लिए जल्द इडी व इनकम टैक्स को पत्र लिखा जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads