BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
दूल्हे ने शादी में की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज
बरियातू थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में रविवार की रात एक दूल्हा राइफल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। दूल्हा द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस हरकत में आई और दूल्हा और राइफलधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी में मोरहाबादी स्थित लवण्या अपार्टमेंट निवासी दूल्हा शोभित को आरोपी बनाया गया है।
पुराना आपराधिक इतिहास रहा है शोभित का
शोभित का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पहले भी उसे ठगी के आरोप में गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है। पंडरा में हुए रवि सिंह हत्याकांड में भी शोभित का नाम आया था।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें