BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
ऑटाे और मोटरसाइकिल में टक्कर, चार लोग घायल
बलियापुर-गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग लालडीह के समीप गुरुवार की रात ऑटो व बाइक में भिड़ंत हाे गई। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर बलियापुर पुलिस ने घायलाें को धनबाद पीएमसीएच ले गया। घायलों में कादिर अंसारी, सद्दाम अंसारी, जानिक कर्मकार, फिरोज अंसारी शामिल है। इनमें कादिर अंसारी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चाराें एक ही बाइक पर सवार हाेकर बेलगड़िया अपने घर जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे ऑटाे लालडीह के पास टकरा गई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें