अब प्रज्ञा केंद्रों में भी आधार कार्ड की गलतियां सुधारी जा सकेंगी - AKB NEWS

अब प्रज्ञा केंद्रों में भी आधार कार्ड की गलतियां सुधारी जा सकेंगी

अपडेटेशन सेंटर के अलावे अब प्रज्ञा केंद्राें में भी आधार कार्ड की त्रुटियाें का सुधार हो सकेगा। धनबाद में अभी सरायढेला और लुबी सर्कुलर रोड स्थित अपडेटेशन सेंटर में आधार कार्ड में त्रुटियों से सुधार का काम हो रहा है। सीएचसी के जिला प्रबंधक अंजर हुसैन ने बुधवार को बताया कि सुदूरवर्ती गांव-देहात के लाेगाें काे हाे रही परेशानी काे देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से प्रज्ञा केंद्राें काे आधार कार्ड में सुधार संबंधी काम दे दिया है।

राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार, जिले में फिलहाल 16 सीएचसी सेंटराें में अाधार कार्ड में सुधार संबंधी काम चल रहा है। धनबाद प्रखंड में आरामाेड़, पुटकी और मुनीडीह, गाेविंदपुर में पंडुकी और विराजपुर, बलियापुर में मेन बाजार और मुकुंदा, झरिया शहर, पूर्वी टुंडी में रामपुर माेड़, बाघमारा में भीमकनाली और निचितपुर-2, ताेपचांची में घनघूसा, निरसा खास व सिबलीबाड़ी तथा कलियासाेल में एक सीएचसी सेंटर पर आधार कार्ड में सुधार संबंधी कार्य चल रहा है। वहां जाकर लोग सुधार के लिए आवेदन कर रहे हैं।

केंद्रों में 5 लोगों के बैठने और शौचालय की व्यवस्था जरूरी

सीएचसी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सीएचसी सेंटराें में आधार कार्ड संबंधित सुधार कार्य के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं। इसके तहत उस सीएचसी सेंटर में पर्याप्त जगह हाेनी चाहिए, जिसमें कम-से-कम 5 व्यक्ति बैठ सकें।

शाैचालय की व्यवस्था हाेनी चाहिए। सीएचसी सेंटर का किसी बैंक के साथ वीसी और स्टैटिक आईडी हाेना अनिवार्य है। उन्हाेंने कहा कि जिले में 12 अन्य प्रज्ञा केंद्राें में भी आधार कार्ड सुधार संबंधी काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। ये शर्तें पूरी हाेने के बाद यहां भी आधार कार्ड में सुधार संबंधी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads