विक्षिप्त मरीज बोला-पत्नी को बुलाओ नहीं तो कूद जाऊंगा - AKB NEWS

विक्षिप्त मरीज बोला-पत्नी को बुलाओ नहीं तो कूद जाऊंगा

रिनपास से आए व रिम्स में भर्ती 35 वर्षीय युवक की जान शुक्रवार दोपहर 12.36 बजे बाल-बाल बच गई, जब वह पुरानी बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर स्थित न्यूराे सर्जरी के छज्जे के एक काेने पर बैठ कर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि मेरी पत्नी काे बुलाओ... मेरी पत्नी काे किसी ने छुपा दिया है। करीब 16 मिनट तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। माैके पर रिम्स के सुरक्षाकर्मी और बरियातू के थाना प्रभारी सपन महताे और उनकी टीम दिन के 12:52 बजे पहुंची।

विक्षिप्त मरीज काे सुरक्षित रूप से उतारने के लिए एनडीआरफ और फायर ब्रिगेड टीम काे भी सूचना दे दी थी। सुरक्षाकर्मी और पुलिसवाले उससे बार-बार वहां से उतरने की अपील करते रहे, पर वह पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा था। विक्षिप्त की पत्नी नीचे उसके लिए दवा लाने गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पत्नी को जल्दी से नीचे से बुलाया। पुलिसकर्मियों और उसकी पत्नी ने काफी मिन्नतें की, तब वह न्यूराे सर्जरी के गलियारे के पास के छज्जे के पास अाया। इन सब कुल 8 मिनट का समय लग गया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads