BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
सदर अस्पताल प्रबंधन कोरोना वैक्सीन स्टोरेज वितरण की तैयारी में लगा
काेराेना वैक्सीन आने की खबर के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन वैक्सीन और सीरिंज के भंडारण और वितरण की तैयारी काे लेकर जुट गया है। सिविल सर्जन डाॅ विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन आते ही उसे हेड क्वार्टर में रखा जाएगा।
वाॅक इन फ्रीजर और वाॅक इन कूलर के माध्यम से ट्रांसपाेर्टेशन करके वैक्सीन काे जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके लिए हर एक जगह पर ड्राई स्पेस एरिया बनाया जाएगा,जहां सीरिंज, हब कटर के सहित अन्य सामान रखा जाएगा।
वैक्सीन सबसे पहले डाॅक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे पुलिस और अंत में सीनियर सिटीजन व आम लाेगाें काे दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें