आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते की टीम ने छह लड़कियों को तस्करी से बचाया - AKB NEWS

आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते की टीम ने छह लड़कियों को तस्करी से बचाया

रांची रेलवे स्टेशन पर नन्हे फरिश्ते की सतर्कता से छह लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया। ये इन्हें राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहे थे। सभी की उम्र 18 साल से कम है। सभी लड़कियों से पूछताछ के बाद इन्हें चाइल्ड लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया है। यहां से जानकारी जुटाकर इनकी इच्छानुसार इन्हें घर या सरकारी संस्थान में भेज दिया जाएगा। आरपीएफ रांची के इंचार्ज अमिताभ आनंद वर्धन ने बताया कि निरीक्षक सुनीता पात्रा के नेतृत्व में नन्हे फरिश्ते की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान ये छह नाबालिग लड़कियां रांची स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहीं थी। जब इनसे पूछताछ किया गया तब पता चला कि इनके साथ कोई गार्जियन नहीं हैं। इन्हें घरेलू काम के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। लेकिन, दिल्ली में कहां जाना है, किनके पास जाना है, इनकी कोई जानकारी इन्हें नहीं थी। इनमें चार बच्चियां खूंटी की, एक गुमला की और एक सिमडेगा की है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads