BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
मानगो में बैंक्वेट हॉल, लॉज व हॉस्टल का लाइसेंस नहीं लेने पर 10 को भेजा नोटिस, प्रावधानों के तहत इसके लिए लाइसेंस लेना जरूरी
मानगो नगर निगम के ईओ दीपक सहाय ने शनिवार को बैठक की। कहा- मानगो में धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज-हॉस्टल संचालन के लिए अभी तक लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं मिला है। इसे लेकर विवरण नगर प्रबंधक राहुल कुमार को डाटा देने का निर्देश दिया।
निगम ने सभी बैंक्वेट हॉल, लॉज, होटल, विवाह मंडप के मालिक को लाइसेंस नहीं लेने पर शनिवार को 10 संचालकों को नोटिस जारी किया है। ईओ ने कहा- झारखंड में प्रावधानों के तहत इसके लिए लाइसेंस लेना जरूरी है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें