गोविंद सिंहजी का प्रकाश उत्सव 20 को, इस बार शहर में नहीं निकलेगा नगर कीर्तन गुरुद्वारों में मनेगा पर्व
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसडीओ नीतीश कुमार सिंह से मिला और 20 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंहजी के प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन निकालने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा। इस पर एसडीओ ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक नगर कीर्तन अनुमति नहीं है। भविष्य में कोई संशोधन होता है तो नगर कीर्तन निकालने की अनुमति दी जा सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कुछ गुरुद्वारा में चुनाव कराने की अनुमति भी मांगी लेकिन एसडीओ ने अनुमति देने से भी इंकार कर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, दलजीत सिंह दल्ली, जसबीर सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह खालसा, गुरदीप सिंह काके, दीपक गिल शामिल थे। इसके बाद सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह ने 10 जनवरी को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा में धार्मिक समागम आयोजित कर गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव मनाएं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें