योजनाबद्ध तरीके से काम करने के कारण आज राज्य का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत- बन्ना गुप्ता
वीमेंस कॉलेज में शनिवार को वार्षिक व्याख्यान शृंखला : 2021’ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना का पहला मामला आने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया।
जांच लैब-कोविड केयर सेंटर बनाए। हर मामले की मैंने मॉनिटरिंग की। खुद संक्रमित भी हुआ व क्वारेंटाइन में रहते हुए भी काम किया। सीएम हेमंत के लीडरशिप में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का परिणाम है कि आज राज्य का रिकवरी रेट 98% है।
11 को पीएम से वीसी के बाद तय होगा कि राज्य में कब लगेगा टीका
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा -11 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम हेमंत सोरेन के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग होगी। उसके बाद निर्णय लेंगे कि झारखंड में टीकाकरण अभियान कब शुरू होगा। राज्य सरकार ने तैयारी कर ली है व पीएम-आईसीएमआर की गाइडलाइन मिलते ही टीकाकरण शुरू होगा। शनिवार को जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के समारोह के बाद उक्त बातें कही।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें