400 कर्मियों की नौकरी खत्म होने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 12 को, कर्मियों ने पहले डीएलसी के यहां बात रखी
टेल्को कैंटीन एम्प्लाइज यूनियन बनाम स्टेट ऑफ झारखंड, रिट पिटीशन 3420/2009 की सुनवाई 12 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट में होगी। सुनवाई में अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव व विकास सिंह टेल्को कैंटीन के मजदूरों का प्रतिनिधित्व करेंगे। टाटा मोटर्स कंपनी ने लगभग 400 कर्मियों को स्थायी करने की बजाय नौकरी खत्म कर दी थी। इन कर्मियों ने पहले डीएलसी के यहां बात रखी।
डीएलसी ने मामला लेबर कमिश्नर को भेजा, वहां मामला यह कहकर खारिज कर दिया कि यह इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट का नहीं है। कर्मी उसके बाद पटना उच्च न्यायालय गए। उच्च न्यायालय ने मसले को इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल में भेजने का आदेश दिया। आदेश के बाद बिहार सरकार ने उसे इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल में 21 मार्च 1994 को रेफर कर दिया।
टाटा वर्कर्स चुनाव... अरविंद-शैलेश गुट ने आरओ की जीत के लिए बनाई रणनीति
टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव के लिए शुक्रवार को पक्ष-विपक्ष से आरओ प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दाेनाें टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। अरविंद-शैलेश टीम की बैठक शनिवार को कोषाध्यक्ष प्रभात लाल के बिष्टुपुर स्थित आवास पर हुई। इसमें चुनाव समिति के पदाधिकारी व सदस्य के उम्मीदवार पहली बार शामिल हुए। आरओ प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने सहित टीम के कमेटी मेंबरों को भी जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
टाटा मोटर्स- अब 16 जनवरी तक ले सकेंगे वीआरएस
टाटा मोटर्स कंपनी में वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम(वीआरएस) लेने की 9 जनवरी अंतिम तिथि थी। कंपनी ने इस योजना की तिथि बढ़ा दी है। अब योजना का लाभ 16 जनवरी तक लिया जा सकता है। कंपनी प्रबंधन ने जैसा सोचा था, इसके मुताबिक कर्मचारियों ने योजना का लाभ नहीं लिया है। इसलिए कंपनी ने तिथि बढ़ाई है।
इधर, टिमकेन कंपनी में बोनस फाॅर्मूला पर नहीं हुई बैठक, वार्ता कल
टिमकेन में बोनस फाॅर्मूला शनिवार काे प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। अब यह बैठक सोमवार को हाेगी। अब तक प्रबंधन- यूनियन के बीच एक सप्ताह में कई बैठकें हो चुकी हैं। इसमें कंपनी ने बोनस फाॅर्मूला प्रस्तावित किया है। यूनियन इस फाॅर्मूले का स्टडी कर रही है। बाेनस राशि तय करने के लिए कंपनी में उत्पादन, प्राॅफिट, स्क्रैप जैसे बिंदुओं पर फाॅर्मूला बनाया जाना है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें