टाटा स्टील फाउंडेशन का युवा सम्मेलन ध्वनि 11 व 12 को, झारखंड-ओडिशा के 1000 युवा लेंगे भाग
टाटा स्टील फाउंडेशन का युवा सम्मेलन ’ध्वनि’ 11-12 जनवरी को होगा। कोरोना के कारण इस बार का आयोजन वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर होगा। इसमें झारखंड और ओडिशा के 1000 से अधिक युवा भाग लेंगे। ‘ध्वनि’ ग्लोबल एक्शन के लिए यूथ एंगेजमेंट की तलाश करेगा। यह जानकारी टाटा स्टील सीएसआर के चीफ सौरव राय ने शनिवार को टेली कॉन्फ्रेंसिंग में दी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है।
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र उद्घाटन सत्र काे संबोधित करेंगे। वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ’प्रमुख निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व’ पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।
समारोह में शिक्षा, जलवायु कार्यवाही, आर्थिक विकास और युवा प्रतिनिधित्व के क्षेत्रों में युवाओं के जुड़ाव पर चर्चा होगी। सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में युवाओं के सार्थक जुड़ाव के अवसरों को तलाशा जाएगा। जबकि भिन्नता लाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से युवाओं के स्वर और उनकी संचालन शक्ति को प्रतिध्वनित किया जाएगा।
इस इवेंट से पहले टीम ने टाटा स्टील के ऑपरेटिंग लोकेशनों में समूह चर्चा ‘मंथन यात्रा’ की मेजबानी की थी, जो एक संगठित चिंतन के लिए आह्वान की आवश्यकता वाले ज्वलंत मुद्दों पर उनके विचारों को समझने का एक प्रयास था।
इस साल ये होंगे मुख्य आकर्षण
इस बार प्रवीण निकम, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2016 के विजेता व संस्थापक ‘रोशनी’ फाउंडेशन और चक्रवर्ती सिंह राठौर, कलेक्टर मजिस्ट्रेट, जाजपुर अन्य प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ बातचीत करेंगे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें