करनडीह प्रमंडल ने बिल गड़बड़ी के लिए एई-जेई का वाट्सएप-ईमेल किया जारी, कमांड इलाके में दाे घंटे की लाेड शेडिंग हुई
बिजली विभाग करनडीह प्रमंडल ने भी मानगाे की तर्ज पर बिजली बिल में हाेने वाली गड़बड़ियाें काे सुधार के लिए सभी सहायक अभियंता, एई काे अधिकृत किया है। उनके वाट्सएप नंबर पर बिल समेत शिकायत भेजने की अपील की है। सहायक अभियंताओं के ई-मेल पर भी लाेग बिल गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं।
इधर, दूसरी ओर विभाग के कमांड इलाकाें में शनिवार काे दाे घंटे की लाेड शेडिंग हुई। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी, धालभूमगढ़ व घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्राें में डीवीसी की बिजली कटाैती का असर रहा। शहरी क्षेत्राें में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की बिजली सप्लाई सामान्य रही।
यहां करें शिकायत
करनडीह, सुंदरनगर, परसुडीह, गाेविंदपुर, बागबेड़ा व गदडा
वाट्सएप नंबर- 9431135925
ई-मेल- जेबीवीएनएल एई डाॅट करनडीह एट जीमेल डाॅट काॅम
जुगसलाई स्टेशन राेड, डिकाेस्टा, महताे पाड़ा व पुरानी बस्ती, वाट्सएप नंबर- 9431135926
ई-मेल- जेबीवीएनएल एई डाॅट जुगसलाई एट जीमेल डाॅट काॅम
बारीडीह, माेहरदा, बागुनहातु, बिरसानगर, छाेटा गाेविंदपुर, वाट्सएप नंबर- 9431135927
ई-मेल- जेबीवीएनएल एई डाॅट छाेटा गाेविंदपुर एट जीमेल डाॅट काॅम
ईई पीके विश्वकर्मा- वाट्सएप नंबर- 9431135915, ई-मेल- ईईई डाॅट सप्लाई जेएसआर एट याहू डाॅट काॅम

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें