जेएनएसी नए सिरे से बनाएगा वेंडरों की सूची साकची वेंडिंग जोन में मिलेगी दुकान की जगह, 72 वेंडरों की सूची जेएनएसी ने की थी जारी - AKB NEWS

जेएनएसी नए सिरे से बनाएगा वेंडरों की सूची साकची वेंडिंग जोन में मिलेगी दुकान की जगह, 72 वेंडरों की सूची जेएनएसी ने की थी जारी

साकची के टैगोर एकेडमी के बगल में प्रस्तावित वेंडिग जोन की जमीन पर वेंडरों को दुकान लगाने का मौका मिलने की संभावना है। दैनिक भास्कर के द्वारा उठाए मुद्दे पर जिला प्रशासन ने सकारात्मक रूख दिया है। वहीं जेएनएसी अब वेंडरों का नए सिरे से सर्वे करवाएगा। पूर्व में वेंडरों को जारी किए वेंडर कार्ड की जांच के बाद कार्रवाई होगी। जेएनएसी के विशेष पदािधकारी (एसओ) कृष्ण कुमार ने कहा- वेंडिग जोन के लिए पूर्व में भी वेंडरों से आवेदन लिए थे। एक बार फिर वेंडरों का सर्वे कराने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार निर्णय लेंगे।

  • 0.27 एकड़ है वेंडिंग जोन की जमीन
  • 2018 में वेंडरों से लिए थे आवेदन
  • 72 वेंडरों की सूची जेएनएसी ने की थी जारी

पूर्व में जुबिली पार्क रोड में वेंडरों का सर्वे

पूर्व में जेएनएसी ने 2018 में जुबिली पार्क रोड में स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कराया था। इसमें 72 वेंडरों की सूची बनी थी। हालांकि कई वेंडरों का वेंडर कार्ड नहीं बना था।

कंपनी ने 2 क्वार्टरों को तोड़कर बनाई थी जगह

वेंडिंग जोन के लिए यहां स्थान छोटा था। ऐसे में टाटा स्टील ने वेंडिग जोन के लिए दो क्वार्टरों को तोड़कर स्थान को बड़ा किया था।

वेंडरों की समस्या का समाधान करें

प्रशासन जल्द वेंडरों की समस्या का समाधान करें। फिर सर्वे करा ले, सही वेंडरों को जगह मिले। गरीबों को जीने खाने के लिए व्यवस्थित व्यवस्था सरकार तैयार करें।
-रवि सिंह चंदेल, केन्द्रीय अध्यक्ष, संयुक्त युवा संघ



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads