दाेस्त के दुश्मन काे फंसाने के लिए आजसू सुप्रीमाे से मांगी थी 15 लाख रंगदारी, गिरफ्तार - AKB NEWS

दाेस्त के दुश्मन काे फंसाने के लिए आजसू सुप्रीमाे से मांगी थी 15 लाख रंगदारी, गिरफ्तार

दाेस्त के दुश्मन काे फंसाने का प्रयास प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक युवक काे महंगा पड़ा। वह आजसू सुप्रीमाे सुदेश महतो से 15 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मुंबई से पकड़ा गया। रांची पुलिस की टीम आराेपी काे गिरफ्तार कर शुक्रवार काे रांची लेकर आई। आराेपी का नाम निलेश कुमार पांडे उर्फ अज्जु है। वह लखनऊ के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए कर चुका है। निलेश अपने दाेस्त के दुश्मन काे फंसाने के लिए रंगदारी मांगी थी।

इसकी प्राथमिकी 19 अगस्त काे दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दाैरान साइबर डीएसपी यशाेधरा काे अपराधी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद रांची पुलिस की एक टीम मुंबई गई और स्थानीय पुलिस के सहयाेग से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आराेपी ने संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

दुष्कर्म व हत्या के प्रयास में पहले भी गया है जेल

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि आराेपी निलेश का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पहले भी वह जमशेदपुर में दुष्कर्म के आराेप में और प्रतापगढ़ में हत्या करने के प्रयास के मामले में जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि आराेपी ने जमशेदपुर में रहने वाले अपने जिस दाेस्त के दुश्मन काे फंसाने के लिए साजिश तैयार किया था, उस दाेस्त का भी अपराधिक इतिहास रहा है। दाेषी पाए जाने के बाद आराेपी के दाेस्त काे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads