टिमकेन में बोनस पर आज फिर बैठक, यूनियन 20% पर अडिग, शनिवार को बोनस को लेकर हुई थी त्रिपक्षीय वार्ता - AKB NEWS

टिमकेन में बोनस पर आज फिर बैठक, यूनियन 20% पर अडिग, शनिवार को बोनस को लेकर हुई थी त्रिपक्षीय वार्ता

टिमकेन कंपनी में कमर्चारियाें के बोनस फाॅर्मूला पर सोमवार को फिर बैठक होगी। इस मुद्दे पर शनिवार को यूनियन की त्रिसदस्यीय बोनस कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें प्राॅफिट, सेफ्टी जैसे बिंदुओं पर फाॅर्मूला तय करने पर सहमति बनी थी।

बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2019-20 का लंबित बोनस भी तय होना है। टिमकेन वर्कर्स यूनियन 20 प्रतिशत बोनस पर अड़ी हुई है। यूनियन की बोनस कमेटी में वाइस प्रेसीडेंट संजय दत्ता, डिप्टी प्रेसीडेंट एलपी सिंह और राजकिशोर प्रसाद शामिल हैं।

रोलर सेल के पिकनिक में जुटे कर्मी

टिमकेन कंपनी के रोलर सेल विभाग का पिकनिक रविवार को छोटा बांकी डैम पर मनाया गया। इस विभाग में यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट एलपी सिंह व सहायक सचिव अंजन सुर कार्यरत हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने वनभोज का आनंद लिया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads