दो माह में सेकेंड इंट्री गेट तक बन जाएगा फुटओवर ब्रिज इसके बाद ही पार्किंग स्टैंड का निकलेगा टेंडर- डीआरएम
टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए बन रहा सेकेंड इंट्री गेट तक फुटओवर ब्रिज का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। स्टेशन के पुराने ओवर ब्रिज की जगह फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल का कॉमर्शियल विभाग मार्च के बाद ही स्टेशन पार्किंग काे टेंडर निकालेगा। फिलहाल, इस पार्किंग स्टैंड में रेलवे कर्मचारियों की ही ड्यूटी चल रही है।
लोको क्राॅसिंग दुर्घटना में पूछताछ को लेकर अधिकारियों ने कर रखी थी तैयारी
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम वीके साहू रविवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे। वे स्थानीय रेल अधिकारियों से दो मिनट के लिए मिले। टाटानगर में चल रहे आधारभूत संरचना के काम जैसे-सेकेंड इंट्री गेट के काम को तेजी से करने का आदेश दिया और टाटानगर स्टेशन से बाहर निकल गए। डीआरएम वीके साहू व्यक्तिगत कार्य से टाटानगर आए थे।
मालूम हो कि शनिवार देर रात से ही चर्चा थी कि डीआरएम टाटानगर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि वे टाटानगर लोको क्राॅसिंग में हुए दुर्घटना मामले में विभागीय अफसरों से पूछताछ कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीआरएम के आने के पूर्व ही स्थानीय अधिकारी अपनी विभागीय फाइल अपडेट कर रखे थे, ताकि किसी भी सवाल का जवाब दे सके।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें