BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
तेज धूप निकलने से दिन और रात का पारा बढ़ा, 30 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
सर्द हवा के बीच मंगलवार की सुबह तेज धूप निकली। इसके कारण पिछले पांच दिनों से जारी ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह तेज धूप निकलने के कारण बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक को राहत मिली। वहीं, धूप निकलने और सर्द हवा थमने से मंगलवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मालूम हो कि पिछले पांच दिनों से सर्द हवाओं के प्रकोप के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। मंगलवार को तेज धूप निकलने के कारण तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें