एक्सएलआरआई की ऑनलाइन परीक्षा में शहर के 4 केंद्राें पर 600 अभ्यर्थी शामिल, देश के 700 बिजनेस स्कूलों में नामांकन के लिए परीक्षा
देश के 700 से अधिक बिजनेस स्कूलों में एमबीए में नामांकन के लिए एक्सएलआरआई की ओर से जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट (जैट) परीक्षा रविवार काे आयाेजित हुई। परीक्षा ऑनलाइन माेड में हुई। इसके लिए शहर में अलकबीर पाॅलिटेक्निक, टीसीएम-आईडीजेड, डीबीएमएस कॅरियर एकेडमी और इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन काे केंद्र बनाया गया था। यहां करीब 600 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियाें ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार प्रश्न कठिन थे। वहीं, परीक्षा के लिए देशभर में कुल 185 केंद्र बनाए गए थे।
100 सवाल के लिए 3 घंटे
इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था। कुल 100 सवाल को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिला। परीक्षा 2 पार्ट में हुई। पार्ट-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया था।
मार्किंग नियम में बदलाव
पहले एक सवाल का गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कटते थे। यह नियम भी बनाया गया है कि अगर उम्मीदवार आठ सवालों का जवाब नहीं देता है, तो प्रति सवाल 0.10 अंक कटेंगे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें